राजगढ़: राजगढ़ में महान क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर किया गया नमन, उनका बलिदान रहेगा प्रेरणास्रोत
Rajgarh, Churu | Nov 16, 2026 देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी एवं गदर पार्टी के वीर सेनानी शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के युवा नेता कृष्ण कुमार भाकर ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए करतार सिंह सराभा का जीवनी पर प्रकाश डाला।