तिजारा: भिवाड़ी के गणपति प्लाजा में दुकान में लगी आग, फैब्रिकेशन की दुकान में लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Tijara, Alwar | Apr 18, 2026 भिवाड़ी में स्थित गणपति प्लाजा की दो दुकानों में शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है। रीको फायर इंचार्ज राजू खान ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया की देर रात सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर पूरा सामान जलकर राख हो गया। लाखों का नुकसान हुआ है।