अम्बाला कैंटोनमेंट: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी को वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी में आयोजित होगी-खेल अधिकारी
जिला खेल अधिकारी अम्बाला ने बताया कि खेल विभाग, हरियाणा के द्वारा सभी जिलों में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा हैं। जिसके तहत जिला अंबाला में भी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी को वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी में 9 से 14, 14 से 18 व 18 से 28 महिला व पुरुष आयु वर्गो में आयोजित कराई जानी हैं।