अम्बाला कैंटोनमेंट: गृह मंत्री अनिल विज बोले, “मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल, मगर लोग साथ मिलते गए और कारवाँ बनता गया”
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम की शुरूआत की गई है और जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, वैसे ही हमें हर बूथ पर पहले से कई गुणा ज्यादा मतों से विजयी होना है।