अम्बाला कैंटोनमेंट: गृह मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र आदर्श थाने के आईओ को सस्पेंड करने के दिए निर्देश
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र में बाइक व नकदी छीनने के मामले में केस दर्ज नहीं करने वाले कुरुक्षेत्र आदर्श थाने के जांच अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश कुरुक्षेत्र SP सुरेंद्र सिंह भोरिया को दिए हैं। अनिल विज शुक्रवार को अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।