अम्बाला कैंटोनमेंट: गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला में विपक्ष पर साधा निशाना
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बड़ा बयान दिया है। विज ने कहा कि खड़गे चाहते है कि उनकी बिरादरी वालों को ही कांग्रेस का बूथ एजेंट बनाया जाए। सीएम केजरीवाल के एक बयान पर जवाब देते हुए कहा कि केजरीवाल जैसे रंगिया गिद्दड़ को भाजपा लेना भी नहीं चाहती।