बाह: बसई अरेला में ध्वजारोहण के दौरान ग्राम प्रधान सुभाष सिंह गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिनाहट क्षेत्र के बसई अरेला ग्राम के प्रधान सुभाष सिंह सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर रहे थे। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र बसई अरेला पर ध्वजारोहण के समय अचानक छज्जे से ईंट गिर गई, जिससे सुभाष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई।