बाह: पिनाहट नगर पंचायत में विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन धारण, अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान
बुधवार शाम पिनाहट नगर पंचायत में विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर एक मिनट का मौन धारण किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि आजाद बाबू ने इस मौके पर विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए बताया कि यह एक बुरे सपने जैसा था, जिसमें लाखों लोगों ने जान गंवाई और बेघर हो गए।