बाह: भदरौली में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गानों पर झूमे युवा
गुरुवार को कस्बा भदरौली में धूमधाम से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के नेतृत्व में यह विशाल तिरंगा यात्रा भदरौली से शुरू होकर होलीपुरा, फरेरा, जरार होते हुए कस्बा बाह पहुंची।