घाटमपुर: थाने के सामने पान की दुकान में चोरी, आदर्श व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
घाटमपुर थाना परिसर के सामने एक पान की दुकान में बीती रात चोरी होने से व्यापारियों में आक्रोश है। सूचना पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आशीष पांडे पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।आशीष पांडे ने कहा कि जब थाने के सामने स्थित दुकान ही सुरक्षित नहीं है, अन्य व्यापारी खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें ।