प्रतापगढ़: नजियापुर गांव में जबरन जोताई करने से मना करने पर कुनबे पर हुआ हमला, 5 लोग घायल, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ जनपद के नजियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आबादी की जमीन पर जबरन ट्रैक्टर से जोताई करने से मना करने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक ही परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में महिलाएं समेत परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नजियापुर निवासी मोहम्मद राशिद अहमद ने बताया कि शाम4 बजे घर के सामने स्थित आबादी की