नबीनगर: बसहा गांव के पास से पुलिस ने बालू गिरकर भाग रहे ट्रैक्टर के साथ चालक को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसहा गांव के समीप से बालू गिरकर भाग रहे ट्रैक्टर के साथ चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक नाउर गांव निवासी गणेश कुमार हैं. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है तथा इसकी सूचना खनन विभाग को दी गई है. वैसे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है.