नबीनगर: एनटीपीसी खैरा थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गुरुवार को बकरीद पर्व को लेकर एनटीपीसी खैरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने की. इस दौरान थानाध्यक्ष ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की. पूरे क्षेत्र में पुलिस की गस्ती जारी रहेगी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी. इस दौरान लोग मौजूद थे.