रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, रावतसर थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त 25 आर डब्ल्यू डी में अवैध 47 पव्वे देशी शराब सहित राजेश जाट निवासी गंधेली को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है