राजगढ़ी: स्निफर डॉग के माध्यम से लापता व्यक्तियों की खोजबीन की जा रही है
एनडीआरएफ टीम द्वारा यमुनोत्री क्षेत्र अंतर्गत भूस्खलन क्षेत्र मे स्निफर डॉग के माध्यम से लापता व्यक्तियों की खोजबीन की जा रही है। आज बुधवार सुबह 7 बजे से पुनः खोजबीन शुरू की गई है। बताते चलें कि यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर गत सोमवार को नौ कैंची के पास बडा भूस्खलन हुआ था जिसमे अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।