बाह: तेज वर्षा से गुंजन पुरा की पुलिया धंसी, चार पहिया वाहनों की आवाजाही हुई ठप
थाना पिढौरा क्षेत्र के गुंजन पुरा में लगातार तेज वर्षा के कारण पुलिया का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे चार पहिया वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है। इस पुलिया से होकर स्कूल वाहन भी गुजरते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुलिया की स्थिति पहले से ही कमजोर थी, लेकिन भारी बारिश ने इसे और भी अधिक क्षतिग्रस्त कर दिया है।