बाह: रैपुरा गांव का युवक चंबल नदी में डूबने से हड़कंप, मगरमच्छ द्वारा खींचे जाने की आशंका
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नदी सेंचुरी क्षेत्र के अटेर पुल के पास आज एक युवक के डूबने की घटना से हड़कंप मच गया। पीआरबी द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चार युवक चंबल नदी के किनारे बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे, इसके बाद उन्होंने नदी में स्नान करना शुरू किया।