पनागर: पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से महिला लूटकांड का खुलासा, मारपीट कर गंभीर घायल करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
पनागर थानांतर्गत दिनांक 03 सितंबर 2026 को सोनसा स्थित बरहया तालाब के पास मस्जिद के समीप एक महिला के साथ लूटपाट और बेरहमी से मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में महिला को तत्काल उपचार के लिए पनागर और फिर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया गया था। इस गंभीर मामले