घिरोर: घिरोर में मोटरसाइकिल सवार को पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में उपचार जारी
घिरोर गुरुवार को मैनपुरी शिकोहाबाद रोड पर जयवीर सिंह पुत्र जगन्नाथ निवासी महुआहार घिरोर से अपने गांव जा रहा था तभी पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे जयवीर बुरी तरह से घायल हो गया जिनका एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना पर लाया गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है