दिनारा: दिनारा में बाबा गणिनाथ जयंती की धूम, विधायकों को पहनाया गया चांदी का मुकुट
Dinara, Rohtas | Sep 12, 2026 दिनारा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को कानू समाज के आराध्य देव बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। शनिवार को 1 बजे समारोह को लेकर दिनारा बाजार में सुबह से ही उत्सवी माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में संदेश विधायक राधा चरण सेठ और दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।