इटाढ़ी: इटाढ़ी प्रखंड में 16,790 हेक्टेयर में होगी धान की खेती, किसान बिचड़ा तैयार करने में जुटे
Itarhi, Buxar | Jun 14, 2026 जिले में खरीफ मौसम की तैयारी तेज हो गई है। कृषि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार इटाढ़ी प्रखंड में इस वर्ष 16,790 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जाएगी। इसके लिए 1,679 हेक्टेयर में धान के बिचड़ा आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है। पूरे जिले में 97.78 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।