#सेवा_संकल्प_अभियान
आज यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, नोहटा में 2100 दीप प्रज्वलित कर माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की।
इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धमेंद्र सिंह लोधी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ दीप प्रज्वलित कर देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस सेवा पखवाड़े के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग एवं जनहित के कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
#AshirwadKaDiya