बडोनी: ग्राम सोहन के पास सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर
Badoni, Datia | Apr 16, 2025 ग्राम सोहन के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 02 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बुधवार की शाम 07 बजे घायल भागीरथ पटवा ने बताया कि मैं अपने साथी के साथ गोरा गांव से लौटकर पंडोखर की ओर जा रहा था अभी एक बाइक चालक ने मेरी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मैं बाइक से गिर गया।