कसडोल: बाजार चौक कसडोल में झेरिया यादव समाज द्वारा जिला स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाजार चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा