कुडू: कुडू थाना में SDPO ने गांजा तस्करी मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी और 7.750 किलो गांजा बरामदगी का किया खुलासा
Kuru, Lohardaga | Jul 13, 2025 कुडू में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कुडू थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 7.750 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस संबंध में रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे कुडू थाना परिसर में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का किया खुलासा।