कुडू: मदरसा चौक से एड़ादोन तक नाली निर्माण में गड़बड़ी, उपायुक्त ने कार्य रोकने और मानक के अनुसार दोबारा बनाने के दिए निर्देश
Kuru, Lohardaga | Jul 11, 2025 लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद को कुडू प्रखंड के मदरसा चौक से एड़ादोन तक नाली निर्माण में मानकों के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होते ही उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए शुक्रवार शाम लगभग 3:00 बजे कार्य को रोकने का निर्देश दिया। यह निर्माण कार्य पथ सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत हो रहा था।