लालगंज: लालगंज बाजार निवासी युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में घर के कमरे में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम शुक्रवार करीब 11:30 बजे दिन पहुंच कर जांच कर शव को फंदे से उतरवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।