लालगंज: नूआंवा गांव निवासी युवक के साथ हुए साइबर फ्रॉड में बरदह थाना की पुलिस टीम ने ₹20,000 कराए वापस, चेहरे पर आई मुस्कान
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । नूआंवा गांव निवासी मोहम्मद साकिब पुत्र आफताब आलम के साथ 20 जनवरी 2026 को साइबर फ्रॉड की घटना हुई थी । साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उसके ₹20000 ठग लिए थे । जिसके बाद इस संबंध में पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई ।