हरिद्वार: शादी के बहाने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीती 4 नवंबर को क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के फरार होने के मामले में पुलिस ने यूपी के शाहजहांपुर निवासी एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल नाबालिग लड़की को शादी के बहाने बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया था। नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। नाबालिग लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।