तरबगंज: नवाबगंज कस्बे में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने तुलसीपुर माझा से किया गिरफ्तार
नवाबगंज कस्बे में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने रविवार को तुलसीपुर माझा से गिरफ्तार कर जेल भेजा।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि बीते साल 15 सितम्बर की रात्रि में कस्बे के कटी तिराहे के पास स्थित एक दुकान की शटर, जाली और कैमरा तोड़ कर चोरी की गई थी। इस वारदात में दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ था।