तरबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई छेड़खानी व मारपीट के मामले में दो युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव की निवासी महिला ने थाने पर दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके माता का स्वर्गवास हो जाने के कारण वह 26 फरवरी दिन मंगलवार को अपने पति के साथ मायके चली गयी थी।घर पर उसकी दो बेटियां थी। दिन में दो बजे प्रार्थिनी की लड़की जानवरों को चारा देने मड़हे पर गयी थी कि गाँव के ही दो युवक छेड़खानी करने लगे विरोध करने पर मारा पीटा हैं।