तरबगंज: बंधवा में बिना निर्माण कार्य कराए पांच लाख 22 हजार रुपये गबन करने का ग्रामीण ने लगाया आरोप जिला अधिकारी से की
बंधवा निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि प्राथमिक विद्यालय में बेंच,सीट,टीन शेड का बिना निर्माण कार्य कराएं 522000 रु ग्राम प्रधान ,सचिव और रोजगार सेवक की मिली भगत से सरकारी धन का लूट व गबन किया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं।वहीं सहायक विकास अधिकारी का कहना है जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।