तरबगंज: नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने चक्रशूल रेलवे क्रॉसिंग से किया गिरफ्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर उक्त प्रकरण के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था,जिसकी विवेचना उप निरीक्षक को सुपुर्द किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए दिलावर पुत्र झिनकन निवासी होलापुर थाना नवाबगंज को उप निरीक्षक त्रियुगी शर्मा ने सोमवार को अपनी टीम के साथ चक्रसूल रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।