तरबगंज: तुरकौली गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी को लाठी डंडे से पीटा
तुरकौली निवासी अमर बहादुर सिंह उर्फ़ अनिल सिंह ने थाने तहरीर देकर बताया शुक्रवार कि शाम करीब 4:30 बजे बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी दीपू पासवान पुत्र राम अभिलाष, सुमन पत्नी सनी निवासी उपरोक्त ने आकर प्रार्थी व प्रर्थी की पत्नी अर्चना सिंह को गाली गलौज दिया।विरोध करने पर लाठी डंडा से मारा पीटा है तथा जान से मारने की धमकी भी दिया है।