तरबगंज: परसुराम रोड पर स्थित ढाबा पर चाय ना मिलने पर दो युवकों ने ढाबा संचालक को पीटा
परसरामपुर रोड पर स्थित ढाबे पर चाय ना मिलने के बात को लेकर दो युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ करते हुए ढाबा संचालक को पीटा। पीड़ित अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जब वह 27 तारीख को रात 10 बजे ढाबा बंद करके जा रहा था,तभी शुभम श्रीवास्तव व रामबाबू आए और चाय की मांग की पीड़ित ने जब दुकान बंद होने की बात कही तो युवकों ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा