जतारा: जतारा में खनिज का डबल एक्शन: कांग्रेस नेता से जुड़े डंपर छोड़ने के आरोप, रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़। जतारा में शनिवार को खनिज विभाग ने कई स्थानों पर दबिश देकर अवैध खनन पर कार्रवाई की। इस दौरान मुरम से भरा एक डंपर पकड़ा गया, जिसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू का बताया जा रहा है। हालांकि डंपर को सड़क किनारे खाली कराकर छोड़ने के आरोप भी सामने आए हैं।उधर, जतारा में ही रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया है।