तिजारा: भिवाड़ी में गैस सिलेंडर बदलते समय गैस लीक, 7 लोग झुलसे, परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल
Tijara, Alwar | Apr 30, 2026 भिवाड़ी के सांथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह 7:30 बजे गैस सिलेंडर लीकेज के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खाना बनाते समय अचानक आग लगी और अफ़रा तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।