गंगापुर: गंगापुर सिटी में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न
गंगापुर सिटी में जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सैनी के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सुचारू रूप से आपूर्ति, जिले में संचालित विकास कार्य, 100 दिवसीय कार्य योजना, बजट घोषणा, फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की।