गंगापुर: कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वही उसके कब्जे से 9 किलो अवैध गांजा जप्त किया है। वहीं आरोपी को 8/20 व 8/25 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीबद किया है।