गंगापुर: गंगापुर सिटी के राजकीय अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप
गंगापुर सिटी के राजकीय अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका मीरा देवी पत्नी भंवर सिंह माली निवासी सलेमपुर है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पति भंवर सिंह ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। जिसकी डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है।