जमुई: 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली कमांडर सुरेश राणा को किया गया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jun 17, 2025 8 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली कमांडर सुरेश राणा को मंगलवार को लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत डाकिया गांव से गिरफ्तार किया है।।इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब एसडीपीओ सतीश सुमन ने जानकारी दी है।