लालगंज: मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । प्रभारी निरीक्षक निहारनंदन कुमार व मय हमराह फोर्स ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों उमेश कुमार और अमित कुमार को रामदासपुर के पास से गिरफ्तार किया । वही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बरामद किया ।