#कोथ गांव में रात्रिकालीन #जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का हुआ आयोजन
#सैयद #नदीम के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में लोगों ने की #शिरकत
#बलिया। कोथ गांव में रात्रिकालीन जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सैयद नदीम के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।
जलसे में वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके आदर्शों, आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को शांति, सद्भाव और नेक रास्ते पर चलने की शिक्षा दी।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक तकरीर एवं नात-ए-पाक पेश की गई, जिसे सुनकर मौजूद लोग भावविभोर हो उठे। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में शिरकत की।
आयोजक सैयद नदीम ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। जलसे के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों एवं युवाओं का विशेष सहयोग रहा।