अटरू: अटरू में जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू
Atru, Baran | May 3, 2026 अटरू कस्बे में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए तहसील और नगर पालिका लगी हुई है।