नईसराय: कालाबाग गांव पहुंचे कलेक्टर, पर्यटक गांव बनाए जाने की कही बात
कलेक्टर साकेत मालवीय सोमवार दोपहर नई सराय तहसील के कालाबाग गांव पहुंचे और कालेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कालाबाग को पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किए जाने की बात कही। नई सराय तहसील के कालाबाग स्थित गुफा में मौजूद कालेश्वर महादेव क्षेत्र वासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। गुफा में काले पत्थर से निर्मित हजारों साल पुराना शिवलिंग है।