मसूरी: जॉर्ज एवरेस्ट में तारबाड़ बनी जानवरों के लिए मुसीबत!
जॉर्ज एवरेस्ट और आसपास के नोटिफाइड क्षेत्र में लगी लोहे की तारबाड़ में गाय फंसने का मामला सामने आया है। इससे पहले इसी तरह हिरण का बच्चा भी फेंसिंग में फंसा नजर आया था।
वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने के बाद उदय उत्तराखंड न्यूज़ ने वीडियो के माध्यम से DFO मसूरी को मामले से अवगत कराया।
DFO ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई होगी। फेंसिंग हटाई जाएगी या जानवरों की आवाजाही के लिए रास्ता खोला जाएगा।DFO: वन्यजीवों की आवाजाही में बाधा डालना उल्लंघन है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
📍 मसूरी | जॉर्ज एवरेस्ट
#Mussoorie #GeorgeEverest #Wildlife #ForestDepartment #UdayUttarakhandNews BreakingNews