Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

करौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का किया निस्तारण, गांजा तस्कर गिरफ्तार #57news सहयोगी रिपोर्टर हनीस शेख, कुतकपुर करौली पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार करौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जब्त करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल (IPS) के निर्देशन में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की निगरानी में जब्त 60.57 ग्राम स्मैक, 21.36 किलोग्राम गांजा, 109 ग्राम अफीम, 20 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त तथा प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी अभियान के तहत मंडरायल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 479 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी शिवचरण उर्फ कल्ली (35) को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और इस मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। करौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Balghat, Karauli | Jul 29, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.