घाटशिला: प्रखंड कार्यालय के सभागार में बाल संरक्षण समिति की हुई बैठक, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू रहीं मौजूद
घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार की दोपहर 2 बजे प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. आदर्श सेवा संस्थान की ओर से बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लगाने पर विस्तृत चर्चा किया गया। आदर्श सेवा संस्थान की गुड्डी सिंह एवं मनोज मिश्रा ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के कई दुष्परिणाम भी है।