घाटशिला: पावड़ा गांव के पास NH-18 फोरलेन पर साइकिल सवार चाय दुकानदार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल
घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर शनिवार की रात लगभग 9 बजे चाय दुकानदार साइकिल से सामान खरीदने जा रहा था उसी दौरान बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एमडी अलम एवं चाय दुकानदार संजय घोष गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायल को घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने अपनी गस्ती गाड़ी पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।