घाटशिला: सनातन धर्म जागरण के लिए यूपी से निकले तीन युवक पदयात्रा कर घाटशिला पहुंचे, चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे
उत्तर प्रदेश से सनातन धर्म जागरण को लेकर पदयात्रा पर निकले तीन युवक रविवार की शाम 4 बजे घाटशिला पहुंचने पर स्वागत किया गया। तीनों युवकों से घाटशिला में रविवार को बातचीत के दौरान बताया कि ईश्वर के प्रति आस्था हा मार्ग प्रशस्त करता है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला के सुमेरपुर गांव निवासी अरुण यादव, राहुल गुप्ता, अनुभव गुप्ता चार धाम का दर्शन करेंगे।